Opposition does not want development of tribal residents :Hemant
सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ की जनता से महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के लिये वोट मांगा. गोला (रामगढ़) में बजरंग के समर्थन में चुनावी सभा में कहा कि विपक्ष ने कभी भी आदिवासी-मूलवासी का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया. छत्तीसगढ़ से आये एक व्यक्ति ने यहां पांच साल तक शासन चलाया. उसकी सहयोगी आजसू पार्टी ने भाजपा का खूब साथ दिया. आज हम सरकार चला रहे हैं तो इन्हें दिक्कत हो रही है. यह दिल्ली जाकर बोलते हैं सरकार गिरा दो. मौके पर बजरंग महतो सहित यूपी के कई नेता भी मौजूद थे.हेमंत ने अपने भाषण में विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला. कहा कि यह आदिवासी-मूलवासी की मजबूत सरकार है, इनके षड्यंत्र के सामने डिगने वाली नहीं है. विपक्ष नहीं चाहता कि झारखण्ड के आदिवासी-मूलवासी आगे बढ़ें. झारखण्ड के युवाओं के लिए सरकार नियोजन नीति लेकर आयी. भाजपा- आजसू ने बाहरी राज्यों के लोगों के साथ मिलकर उसे रद्द करवा दिया. झारखण्ड के युवाओं को नौकरी मिलती है तो विपक्ष और बाहरी लोगों के पेट मे दर्द क्यूँ होता है?
ममता देवी के बच्चे के लिये अपील करते हुए कहा कि रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के महीने भर के मासूम बच्चे की क्या गलती थी? विपक्ष ने उससे उसकी मां का दूध भी छुड़ा दिया. इन्हें इस मासूम बच्चे की हाय जरूर लगेगी. विपक्ष को उन बुजुर्गों की भी हाय लगेगी जिन्हें वर्षों तक इन्होंने पेंशन के लिए ब्लॉक ऑफिस के चक्कर कटवाए. जबकि हमारी सरकार ने घंटों में सभी जरूरतमंदों को उनके पंचायत में शिविर लगाकर पेंशन देने का काम किया, उन्हें अधिकार दिया. आगामी रामगढ़ उपचुनाव में यहां की जनता झारखण्ड की आदिवासी-मूलवासी सरकार के हाथ मजबूत करने के लिए अपना वोट डालेगी. पूर्व विधायक ममता देवी और उनके मासूम बच्चे के लिए चुनाव लड़ेगी. सीएम ने जनता से 27 फरवरी को 1 नंबर पर बटन दबाकर कांग्रेस (महागठबंधन) के प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि झारखंड में 20 सालों तक गुजरात व महाराष्ट्र वालों ने राज किया. जो देश को चलाते थे, उन्होंने झारखंड को चलाया. लेकिन उन्होंने झारखंड का विकास नहीं होने दिया. झारखंड को उन्होंने एक चारागाह बना कर रखा था. आज गुजराज व महाराष्ट्र विकास के मामले में बहुत ‘आगे निकल गया है, लेकिन झारखंड आज देश के सबसे पिछड़े राज्यों में है. यह एक सुनियोजित तरीके से किया गया है. आज भी प्रदेश में ऐसे गांव हैं, जहां न तो सड़क है, ना बिजली है और ना ही एक भी चापाकल है. सीएम लातेहार के जिला स्टेडियम में खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार झारखंड का विकास नहीं कर सकी. उन्होंने कभी आदिवासी, दलित व अल्पसंख्यकों का विकास चाहा ही नहीं. 2019 में आदिवासी-मूलवासी की सरकार बनी और राज्य विकास की राह पर चल पड़ा. लेकिन यह भी उन गों को हजम नहीं हुआ. तब उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को उनके पीछे लगा दिया. ये लोग जनता के द्वारा चुनी सरकार को गिराना चाहते हैं.
Opposition does not want development of tribal residents : Hemant
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं के लिए जल्द से जल्द भर्ती नीति का आश्वासन दिया



