नेपाल के बाढ़ में रांची के राम प्रसाद घोष भी लापता,संजय सेठ से उनके परिजनों ने की मुलाक़ात

0
Ram Prasad Ghosh

रांची, झारखंड। नेपाल में आई भीषण त्रासदी में रांची निवासी राम प्रसाद घोष भी लापता हैं। रांची के रहने वाले राम प्रसाद घोष, जो त्रिशुली में एंड्रिट्ज़ के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।आज उनके परिजनों ने रांची में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इनसे बात कर संजय सेठ ने पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी लिया। इसके साथ ही संबंधित प्राधिकार से दूरभाष से बात कर, इनकी खोजबीन और सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए हरसम्भव प्रयास को कहा। इस पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “…त्रासदी के बाद से राम प्रसाद घोष गायब हैं। उनके एक भाई कल उन्हें खोजने के लिए काठमांडू गए हैं मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हम भी पिछले 3-4 दिनों से एंबेसी के जरिए और अन्य माध्यमों से पता कर रहे हैं मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हम ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं कि वो सकुशल लौटें… अभी वो कहां हैं, किस स्थिति में हैं, अभी कोई जानकारी नहीं है। हम उन्हें अपने माध्यमों से खोजने का प्रयास कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here