रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, 30 अगस्त 2026 को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स मुबारक में शामिल हुए। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने मजार पर पूरी अकीदत (श्रद्धा) के साथ चादरपोशी की और राज्य में सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उर्स के मुबारक मौके पर सभी को दिली मुबारकबाद।
दरगाह पहुंचने पर रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और दरगाह कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने भी शिरकत की और पूरे झारखंड व देश में भाईचारे को मजबूत करने की प्रार्थना की।


