मुसलमानों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी,कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निलंबित

0
congress

रांची : झारखंड कांग्रेस ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और प्रदेश को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित (निष्कासित) कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन एवं प्रशिक्षण के महासचिव सुनीत शर्मा की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कार्रवाई की जानकारी दी गई है। इन दोनों नेताओं पर सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में मुसलमानों को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक और उपहास उड़ाने वाली टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और नेताओं (शहजादा अनवर की शिकायत पर) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था और दोनों को हटाने के लिए सामूहिक इस्तीफे तक का अल्टीमेटम दिया था। पहले पार्टी की ओर से इन्हें कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया था। संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने और बढ़ते विवाद को देखते हुए आखिरकार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here