अखिलेश यादव के काफिले में चल रही 6 गाड़ियां हुई हादसे का शिकार, कई घायल

0

6 vehicles running in Akhilesh Yadav’s convoy met with an accident, many injured

हरदोई :उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर हरदोई पहुंचे सपा अध्यक्ष के काफिले में चल रही 6 गाड़ियों के आपस में टकराने से हादसा हो गया। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। अखिलेश यादव हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी के समारोह में शामिल होने जा रहे थे।लेकिन रास्ते में बिलग्राम सांडी रोड पर हादसा हो गया। एंबुलेंस सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत काम में जुट गए हैं।

6 vehicles running in Akhilesh Yadav’s convoy met with an accident, many injured

इसे भी पढ़े : PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री को सेंसर करने के खिलाफ याचिका पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here