Odisha Health Minister Naba Das dies after being shot, Jharkhand CM expresses grief
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जहां आज उनकी मृत्यु हो गई।झारसुगुडा जिले में एक पुलिसकर्मी ने मंत्री को आज गोल मार दी थी। झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री श्री नाबा दास के दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, रिश्तेदारों, प्रियजनों और @CMO_Odisha @Naveen_Odisha जी के प्रति मेरी गहरी संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
इससे पहले झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने की घटना पर बात करते हुए चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव बताया कि वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक ने आज ब्रजराजनगर में ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबाकिशोर दास पर करीब से गोली चला दी। दास को हवाई मार्ग से भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।इसके पीछे का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
Odisha Health Minister Naba Das dies after being shot, Jharkhand CM expresses grief
इसे भी पढ़े : स्टॉक मैनुपुलेशन कर अडानी ने डुबोए भारत के बैंक और LIC के लाखों करोड़



