रांची: DC, SSP की देखरेख में गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

0

Ranchi: Full dress rehearsal of Republic Day celebrations was done under the supervision of DC, SSP

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आज दिनांक 24 जनवरी 2023 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये। आला अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया गया एवं बेहतर व्यवस्था हेतु उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग की हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निदेशित किया गया।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

  1. सेना
  2. सीआरपीएफ
  3. आईटीबीपी
  4. सीआईएसएफ
  5. एसएसबी
  6. छत्तीसगढ़ पुलिस
  7. झारखण्ड जगुआर
  8. जैप-1
  9. जैप-2
  10. जैप-10
  11. डीएपी (पुरुष)
  12. डीएपी (मलि)
  13. गृहरक्षा वाहिनी
  14. एनसीसी (ब्वॉयज)
  15. एनसीसी (गर्ल्स)

बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-

  1. सेना का बैण्ड
  2. जैप-1 बैण्ड
  3. जैप-10 बैण्ड
  4. गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन श्री एसपी शर्मा, मेजर, सेना, रांची करेंगें। श्रीमती अंकिता राय, पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान), रांची परेड का द्वितीय समादेशन करेंगी।

Ranchi: Full dress rehearsal of Republic Day celebrations was done under the supervision of DC, SSP

इसे भी पढ़े : रांची : लूट का सामान लेकर भाग रहे दो लुटेरे रंगे हाथ गिरफ्तार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here