झारखंड खनन घोटाला: ईडी ने पूछताछ के बाद साहिबगंज DC को फिर से किया तलब

0

Jharkhand mining scam: ED summons Sahibganj DC again after questioning

जिले में 1000 करोड़ रुपये के अवैध पत्थर खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों कि माने तो इस दौरान ईडी ने अवैध खनन रोकने में डीसी की भूमिका और जिम्मेदारी पर सवाल उठाए।ईडी ने डीसी को 6 फरवरी को फिर से पूछताछ के लिए आने के लिए कहा है। बता दें कि 2015 बैच के आईएएस अधिकारी रामनिवास यादव ने अक्टूबर 2020 में साहिबगंज के उपायुक्त के रूप में ज्वाइन किया था। आरोप है कि सबसे ज्यादा अवैध पत्थर खनन और परिवहन उन्हीं के शासन में हुआ। ईडी जो अवैध खनन की जांच कर रही है, ने कहा है कि यह घोटाला 1000 करोड़ रुपये से अधिक का है, जिसमें माफिया, राजनेता, अधिकारी, व्यवसायी और अन्य शामिल हैं।रामनिवास यादव पहले सेवारत आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें संघीय धनशोधन रोधी एजेंसी ने तलब किया है।इससे पहले ईडी ने पिछले साल 18 नवंबर को साहिबगंज में अवैध पत्थर खनन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी।

Jharkhand mining scam: ED summons Sahibganj DC again after questioning

इसे भी पढ़े : रांची : लूट का सामान लेकर भाग रहे दो लुटेरे रंगे हाथ गिरफ्तार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here