Ranchi DC Rahul Kumar Sinha inspected the parade, took salute of the march past
आज दिनांक 21 जनवरी 2023 को उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल, उपविकास आयुक्त रांची श्री दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नगर श्री नौशाद आलम एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। परेड निरीक्षण के बाद उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल ने परेड निरीक्षण के बाद परेड में शामिल टुकडियों को संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर परेड का आयोजन बड़े स्तर पर होता है, परेड में शामिल सभी लोगों की जिम्मेवारी है कि वो सर्वोत्तम दें। परेड के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देना है इस संबंध में भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी।उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निदेश दिये गये।
Ranchi DC Rahul Kumar Sinha inspected the parade, took salute of the march past
इसे भी पढ़े : रांची :डीसी ने मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना व अन्य पहलों की समीक्षा की



