रांची: कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक 12 जनवरी को तय की गई है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में 11 जनवरी को रामगढ़ में कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक की जाएगी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) भी हिस्सा लेंगे।प्रदेश प्रभारी 10 जनवरी की शाम अविनाश पांडे (Avinash Pandey) झारखंड के तीन दिवसीय यात्रा पर रांची आने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार वे रांची में प्रदेश प्रभारी पूर्व रामगढ़ विधायक ममता देवी से भी मुलाकात करेंगे।
इसे भी पढ़े : सीएम: कैम्प्स तथा पुलिस लाइन और जैप मुख्यालय का व्यापक जीर्णोद्धार करने का जल्द प्रयास किया जाएगा



