सीएम: कैम्प्स तथा पुलिस लाइन और जैप मुख्यालय का व्यापक जीर्णोद्धार करने का जल्द प्रयास किया जाएगा

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद के गोविंदपुर स्थित जैप- 3 परिसर में IRB-9 गिरिडीह के नवनियुक्त आरक्षियों के पारण परेड समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री जमशेदपुर, पलामू और बोकारो के बाद आज धनबाद में पारण परेड में शामिल हुए। इनमें कुल 2445 जवानों का प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिनमें 813 महिला हैं। अब पुरुष के समान महिला भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इसे मुख्यमंत्री ने देश और राज्य के लिए सुखद बताया है। साथ ही कैम्प्स तथा पुलिस लाइन और जैप मुख्यालय का व्यापक जीर्णोद्धार करने का जल्द प्रयास करने की भी बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज आईआरबी 9 के 552 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ है। आज के बाद आप अपने कर्तव्य पथ की ओर अग्रसर होंगे। सरकार का अभिन्न अंग बनकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन आप सभी को करना है। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और जोहार।मुसाबनी, लेस्लीगंज, बोकारो और गोविंदपुर में पारण परेड का हिस्सा बना। 2445 जवानों का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ, इनमें से 813 महिला शामिल है। पुरुष के समान महिला भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। यह राज्य और देश के लिए सुखद संदेश है। आप सभी ने कुछ कठिनाइयों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है। निरीक्षण के दौरान आधारभूत संरचनाओं की कई कमियां मुझे दिखी। इन समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर है और इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। कैम्प्स तथा पुलिस लाइन और जैप मुख्यालय का व्यापक जीर्णोद्धार करने का जल्द प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here