मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजय कांडपाल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडर (रामगढ़ कैंट) कर्नल विनय रंजन ने मुलाकात की। दोनों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से इन्हें नए साल की बधाई एवं मंगलकामनाएं दी।

