रांची : राज्य के 61 हजार पारा शिक्षकों (Para teacher) से संबंधित एक प्रस्ताव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पास आया है जो दस्तावेज सत्यापन एवं मूल्यांकन परीक्षा के आयोजन से संबंधित है. प्रयास किया जा रहा है कि राज्य के सभी 61 हजार पारा शिक्षक (Para teacher) मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हो सकें. पारा शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।इसके लिए 15 दिन का और समय मांगा गया है। समय मिलने के बाद दोबारा मूल्यांकन परीक्षा के लिए आवेदन लिया जाएगा। पारा शिक्षकों के लिए नियमावली तैयार करने के साथ ही अप्रैल माह से दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। करीब 50 हजार पारा शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन किया जा चुका है। शेष शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के लिए विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भेजे गए हैं।
इस दौरान अवकाश होने के कारण दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो सका। दस्तावेज सत्यापन होने के बाद भी मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वैसे जिन पारा शिक्षकों (Para teacher) का दस्तावेज सत्यापन का काम पूरा हो चुका है, उन्होंने भी असेसमेंट टेस्ट के लिए आवेदन कर दिया है।करीब 11 हजार पारा शिक्षक जो दस्तावेज सत्यापन के अभाव में आवेदन नहीं कर सके। उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए 15 दिन का समय मांगा गया है। उनके दस्तावेज़ सत्यापन के बाद JAC फरवरी में मूल्यांकन परीक्षा दे सकता है।
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देने पहुंचे सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh)
YOUTUBE



