नासिक के इगतपुरी तालुका में मुंढेगांव के पास जिंदल कंपनी (Jindal Company में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग कंपनी के एक बॉयलर में जोरदार विस्फोट के बाद लगी और कई कर्मचारियों के प्लांट के अंदर फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसके झटके 20 से 25 गांवों में महसूस किए गए।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मिडिया से बात करते हुए बतया कि जिंदल कंपनी (Jindal Company में एक रिएक्टर प्लांट में बलास्ट होने से हादसे में 14 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि ये एक पॉली फिल्म का प्लांट है। आग बुझाने का कार्य जारी है।
इसे भी पढ़े : राजस्थान: हनुमानगढ़ में कार-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत



