“Shri Sammed Shikhar Ji”, the holy pilgrimage site of Jain society, should be declared a religious place, not a tourist spot/picnic spot.
“अल्पसंख्यक समाज का यही आहवान,पारसनाथ नही बनेगी पर्यटन स्थान”
“तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ,यही हमारा नारा है,सम्मेद शिखर के कण-कण पर अधिकार हमारा है”
“नही चाहिए पर्यटन स्थान,अल्पसंख्यक समाज का यही आहवान”
“दर्शन करने शिखर जाओ,पर्यटन बना के न पाप कमाओ”
“जैन धर्म की जान है,शिखर सम्मेद महान है”
जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल”श्री सम्मेद शिखर जी”मधुबन,पारसनाथ,गिरिडीह (झारखंड) को पर्यटन स्थल “पिकनिक स्पॉट” करने के विरोध में आज अल्पसंख्यक समुदाय की उपस्थिति में परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक,रांची में मांगों भरी तख्तियों के साथ मानव श्रंखला बनाकर प्रोटेस्ट किया गया…… मानव श्रंखला का नेतृत्व जैन समुदाय के अजय जैन,अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,चर्च के फ़ादर अधिवक्ता महेंद्र पीटर तिग्गा,सिख समुदाय के प्रोफेसर हरबिंदर बीर सिंह ने किया…
मानव श्रंखला में जैन समुदाय के अजय जैन,संजय जैन,अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,ईसाई समुदाय के फ़ादर महेंद्र पीटर तिग्गा,अधिवक्ता फ़ादर पीटर मार्टिन,सिख समुदाय के प्रोफेसर हरबिंदर बीर सिंह,अंजुमन इस्लामिया रांची के अय्यूब राजा खान,शहज़ाद खान बब्लू, साज़िद उमर, मो वसीम,सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान,शम्स क़मर लड्डन,कलीम खान,जितेंद्र जैन,चेतन जैन,मनोज जैन,आयुष जैन,श्रीमती सीता रानी,श्रीमती मंजुला जैन,पंकज जैन,पूनम जैन,सर्वेश जैन,मो बब्बर,इमरान रज़ा अंसारी,शाहनवाज़ अब्बास,अजय सिंह,राजेश जैन,कमल जैन,हेमंत जैन,अमित जैन,आयूष जैन,धर्मेंद्र जैन आदि उपस्थित थे..
“Shri Sammed Shikhar Ji”, the holy pilgrimage site of Jain society, should be declared a religious place, not a tourist spot/picnic spot.
इसे भी पढ़े : बोधगया (Bodh Gaya) में दलाई लामा से मिले मुख्यमंत्री नीतीश, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना



