पटना: BSSC तृतीय स्नातक परीक्षा की पहली शिफ्ट शुक्रवार सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक थी. 11 बजे के आसपास पेपर लीक होने के बाद ईओयू द्वारा जांच की जा रही थी। मामले को सत्य पाए जाने पर आयोग ने पहली शिफ्ट की परीक्षा को रद्द कर दी इसके साथ ही प्रारम्भिक परीक्षा अगले 45 दिनों में दोबारा आयोजित किए जाने की घोषणा की है। शुक्रवार और शनिवार को राज्य के 38 जिलों के 528 परीक्षा केन्द्रों पर BSSC तृतीय स्नातक परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को प्रश्न पत्रों के कुछ पन्ने व्हाट्सएप पर वायरल हो गए। प्रथम चरण की परीक्षा के दौरान ही पेपर लीक हो गया।



