Chief Minister at your door, Sangharsh Yatra brought power, now Khatiyani Johar Yatra will be firmly established among the public
खतियानी जोहार यात्रा का आज गढ़वा से शुभारंभ
लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने आ रहे सीएम आपके द्वार
खतियानी जोहार यात्रा का शुभारंभ आज से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा से शुरुआत कर दी है , यह यात्रा झारखंड के 24 जिलों में लगातार चलेगी , दिसंबर महीने में गढ़वा से शुरू होते हुए पलामू , गुमला , लोहरदगा गोड्डा देवघर की यात्रा मुख्यमंत्री करेंगे ,जिलों के भ्रमण के क्रम में किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री I मुख्यमंत्री जिलों में आधारभूत संरचनाओं का लेंगे जायजा, नई योजनाओं की होगी शुरुआत|
मुख्यमंत्री प्रशासनिक व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का भ्रमण कर वस्तुस्थित से अवगत होंगे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा जिला के किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तर पर कंबल का वितरण गरीबों के बीच होगा। मुख्यमंत्री 8 दिसंबर से गढ़वा और पलामू दौरे से इसकी शुरुआत करेंगे।
मूलभूत सुविधाओं की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समीक्षा के क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय,मॉडल स्कूल एवं अन्य सरकारी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, आँगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान एवं अन्य आम लोगों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित केंद्रों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सिर्फ इनकी समीक्षा ही नहीं अपितु स्थल का भ्रमण कर उसकी स्थिति से भी अवगत होंगे।
योजनाओं की वस्तुस्थिति से होंगे अवगत
अपने जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की फोकस्ड स्कीम जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, स्कॉलरशिप, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की गहन जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि से अधिक को स्वीकृत योजना की भी समीक्षा होगी। साथ ही, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी समीक्षा होगी।
सचिव और उच्च अधिकारी रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के सचिव, उच्च अधिकारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। ताकि लोगों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जा सके।
इतिहास गवाह है यात्राओं ने बदली है कई नेताओं की राजनैतिक तकदीर
राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा पर है ओर उन्हे जो जनसमर्थन और प्यार मिल रहा है उससे आप सभी भली भांति वाकिफ है I इतिहास गवाह है की ऐसे यात्राएं कई राजनैतिक बदलाव का कारण बनी है I लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा जो उन्होंने सोमनाथ से शुरू करते हुए अयोध्या तक की थी और इसी यात्रा ने बीजेपी को एक राजनैतिक पार्टी के रूप में भारत में स्थापित किया था और एक पहचान दिलाई थी जो आज भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और आज भी नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री है , कहीं न कहीं इसी यात्रा का फल है कि बीजेपी अपनी पैठ भारत में इतनी मजबूत कर पाया I
समाजवादी पार्टी के चंदशेखर की 4200 km की भारत यात्रा जो उन्होंने इंदिरा गांधी ke खिलाफ 1983 में की थी और इसी यात्रा का नतीजा था की फिर बाद ने चंद्रशेखर की जनता पार्टी ने वापस सत्ता में लौटी थी I यह यात्रा उन्होंने कन्याकुमारी से दिल्ली तक लगभग 400 km की यात्रा की थी और 7 वर्षों बाद वे भारत के प्रधानमंत्री बने हालांकि उनका कार्यकाल छोटा था I इसी तरह कई और यात्राएं है जिसने बड़े राजनैतिक बदलाव लाए और उन यात्राओं के सूत्रधार को राजनैतिक रूप से मजबूती भी प्रदान की है जैसे वाईएस राजशेखर रेड्डी जिन्होंने 2003 में प्रज्ञा प्रस्थानम यात्रा 2 महीने तक की , चंद्रबाबू नायडू की 2014 की 3648 km की यात्रा जो 341 दिन चली I वाईएस जगमोहन रेड्डी की 2017 की पदयात्रा , 2017 में ही दिग्विजय सिंह की नर्मदा नदी के किनारे 3500 km की यात्रा जो 6 महीने चली और इसी यात्रा का नतीजा यह हुआ कि 2018 में उनकी सरकार मध्य प्रदेश में बनी I
संघर्ष यात्रा ने दिलाई सत्ता, खतियानी जोहार यात्रा जनता के बीच करेगा स्थापित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (जेएमएम) की संघर्ष यात्रा ने झारखंड में सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी , जनता ने इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गले लगा लिया और सत्ता इनके हाथों में सौंप दी और अब खतियानी जोहार यात्रा झारखण्ड में जेएमएम और यूपीए की सरकार को पुख्ता रूप से स्थापित करने में बड़ा कारण बनेगा I जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले दिनों लगातार बैक टू बैक निर्णय लिए है और उनमें सबसे अहम 1932 जनता को दे दिया है इससे जनता के बीच एक भरोसा कायम करने में वे सफल रहे है और अब लोककल्याणकारी योजनाओं का खुद से धरातल पर जाकर समीक्षा करने और जनता से डायरेक्ट उनके द्वार पर पहुंचकर संवाद करने से जनता का भरोसा और भी मजबूत होगा इससे आने वाले चुनावों में जेएमएम और यूपीए की सरकार को और भी ज्यादा सीटें मिलने के अनुमान लगाए जा रहे है I इस यात्रा से यूपीए की पकड़ जनता के बीच बेहद मजबूत हो जायेगी जिसे तोड़ पाना विपक्ष के लिए शायद नामुमकिन हो जाए I
Chief Minister at your door, Sangharsh Yatra brought power, now Khatiyani Johar Yatra will be firmly established among the public
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज माँ गढ़देवी की पावन धरती गढ़वा से करेंगे खतियानी जोहार यात्रा की शुरुआत



