राँची की बेटी के साथ 6 दरिंदाें ने 33 दिनाें तक किया सामूहिक दुष्कर्म,कार में बैठाकर अलग-अलग ठिकानाें तक पहुंचाता था दलाल

0

Ranchi’s daughter was gang-raped by 6 men for 33 days

राँची।राजधानी राँची की बेटी के साथ 6 दरिंदाें ने 33 दिनाें तक अलग-अलग जगहाें पर गैंगरेप किया। इस मामले में बरियातू थाने में नाबालिग पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 दरिंदे काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आराेपी का नाम अजय तिर्की उर्फ प्रिंस और गाैरव सिंह उर्फ सुचित कुमार है। अजय चुटिया स्थित राम मंदिर के समीप का रहने वाला है जबकि गाैरव सिंह पंडरा का रहने वाला है। गाैरव का अपर बाजार में आलू-प्याज का काराेबार है। इन दाेनाें के अलावा 4 दरिंदे अभी फरार है जिसका नाम फाैजी भाई उर्फ नवीन क्षेत्री, सेंटू, शनि और शाहिल है। दरिंदाे की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस काे बताया है कि सबसे पहले आलू-प्याज काराेबारी गाैरव सिंह उसे 24 अक्टूबर काे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद 25 अक्टूबर काे अपर बाजार में एक व्यक्ति के हाथाें बेच दिया था जिसके बाद उसे बकरी बाजार के समीप एक कमरे में रखा जाता था। उक्त व्यक्ति काम में बैठाकर अलग-अलग जगहाें पर ले जाता था और युवकाें के हवाले कर देता था। अगले दिन कार लेकर हाेटल के बाहर पहुंचता था और कार में बैठाकर वापस उसी कमरे में छाेड़ देता था। 26 नवम्बर काे उसे नामकुम स्थित एक कमरे से अजय तिर्की के साथ पुलिस ने पकड़ी। बकरी बाजार के उस कमरे के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है जहां पीड़िता काे रखा जाता था।

बरियातू पुलिस ने 6 पन्नाें में पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पुलिस काे दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि 24 अक्टूबर की रात फाेन कर गाैरव अपने आलू-प्याज काे गाेदाम में बुलाया। इसके बाद वह लेकर उसे अपने घर चला गया जहां उसके साथ रातभर रेप किया। 25 अक्टूबर काे अपर बाजार स्थित अपना दुकान ले गया और यह कहते हुए एक अंकल के हवाले कर दिया कि जाे बाेलेंगे वह चूप-चाप करना। थाेड़ी देर बाद कार में एक अंकल पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। अंकल के साथ एक महिला भी माैजूद थी जिसने अपना नाम रिया सिन्हा बताया। कार में पहले से 2 युवती माैजूद थी। अंकल के माेबाइल पर वीडियाे काॅल आया जिसके बाद तीनाें काे दिखाया गया। सबसे पहले एक युवती काे पसंद किया जिसके बाद उसे हरमू मुक्तिधाम के समीप उतार दिया गया। थाेड़ी देर बाद दूबारा फाेन आया जिसने दूसरी युवती काे पसंद किया। उसे वेंडर मार्केट के समीप अंकल ने उतार दिया। फिर फाेन आया ताे वीडियाे काॅल में उसे पसंद किया। इसके बाद कार वाले अंकल ने उसे संत अन्ना स्कूल के आगे कार से उतार दिया। वहां 22-23 वर्ष के उम्र का एक युवक पहले से खड़ा था जाे किसी अनजान जगह स्थित अपने कमरे में ले गया। वहां शराब पीने के बाद पहले उसने साथ में डांस किया। फिर जबरन शराब पिलाया और रेप किया। सुबह में कार वाले अंकल इसे लेकर फिर बकरी बाजार के समीप कमरे में पहुंचे और यह कहते हुए चले गए कि आराम कराे, रात में फिर जाना हाेगा। इसके बाद वह समझ गई कि दरिंदा गाैरव ने उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया है। वह परेशान हाे गई और कमरे से भागकर मेन राेड पहुंची। वहां बचपन का जान-पहचान का लड़का शनि और शाहिल मिला। उससे मदद मांगी ताे उन दाेनाें ने भी स्टेशन राेड स्थित एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद भागते हुए वह फिर बकरी बाजार स्थित कमरे में पहुंची। 27 अक्टूबर की रात उसे कचहरी चाैक के समीप ले जाया गया और दाे युवकाें के हवाले कर दिया गया। दाेनाें युवक उसे लेकर महाराजा हाेटल के बगल में स्थित एक हाेटल के कमरे में पहुंचे। दाेनाें ने उसके साथ रेप किया। दाेनाें युवक ने अपना नाम फाैजी भाई उर्फ नवीन क्षेत्री और अजय तिर्की उर्फ प्रिंस बताया। सुबह हाेते ही फाैजी भाई चला गया जबकि अजय उसे लेकर स्टेशन राेड के एक हाेटल में रखा। 29 अक्टूबर काे अजय ने लाेअर चुटिया में एक किराए पर कमरा ले लिया और साथ में रखकर रेप करने लगा। अजय ने पीड़िता के साथ 25 नवम्बर तक रेप किया। पुलिस ने उसे 26 नवम्बर काे पकड़ते हुए पीड़िता काे बरामद किया।

Ranchi’s daughter was gang-raped by 6 men for 33 days

इसे भी पढ़े : साहिल सोरेन की फरियाद के बाद उपायुक्त समेत प्रशासन पहुंचा गांव

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here