बीएसएफ के जवानों ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा में पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घाटी के दो अलग-अलग जगहों पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया है वहीँ एक को गिरफ्तार कर लिया है। डीके बूरा, इंस्पेक्टर जनरल, BSF जम्मू फ्रंटियर ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से रात में एक ढ़ाई बजे और दूसरी 4 बजे के आसपास घुसपैठ करने की दो घटना हुई है। इनमें से एक घुसपैठ को मार गिराया गया और दूसरे घुसपैठ को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इससे पता चलता है कि सीमा पार से बॉर्डर को पार करने की कोशिशें की जा रही है लेकिन हम किसी भी तरह की घुसपैठ को उनके मकसद को अंजाम नहीं देने देंगे। जम्मू में ड्रोन ड्रॉपिंग कम हुए हैं, उसके लिए कई उपाय किए गए है।



