मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी

0

मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन वाले दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है.इस तरह मदर डेयरी फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं. हालांकि आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमत को नहीं बढ़ाया गया है। वहीं टोकन वाले दूध सोमवार से 50 रुपये प्रति लीटर मिलेगी। ये नई कीमतें दिल्ली-NCR में सोमवार से लागू कर दी जाएंगी.मदर डेयरी द्वारा इस वर्ष दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है.मदर डेयरी ने डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में बढ़ोतरी को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बताया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा प्रसंस्कृत दूध की मांग काफी बढ़ गई है.इस वर्ष डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर आया है। कच्चे दूध की उपलब्धता चारे की बढ़ती लागत और अनिश्चित मानसून के कारण प्रभावित हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here