गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में उम्मीदवार टिकट नहीं दिए जाने पर मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला समेत भाजपा के 7 नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इन 7 सात नेताओं को निलंबित कर दिया है। बीजेपी के एक पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के हवाले से खुलासा हुआ है कि इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 वर्ष के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।



