Mizoram: PM Modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of the deceased and Rs 50,000 to the injured due to the stone quarry
मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मौदढ़ इलाके में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण पश्चिम बंगाल के 5 श्रमिकों सहित 12 श्रमिकों की मौत हो गई है।पीएम मोदी ने दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है साथ ही PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से 12 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट किया-”मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने के परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल के 5 श्रमिकों सहित 12 श्रमिकों की मौत हो गई है जिससे गहरा दुख हुआ है, हम शवों को वापस लाने के लिए मिजोरम सरकार के संपर्क में हैं और परिवारों को समर्थन का आश्वासन दिया है। अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं”.पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पांच मृतकों के परिवारों को नौकरी और मुआवजा राशि देने की भी घोषणा की है.
Mizoram: PM Modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of the deceased and Rs 50,000 to the injured due to the stone quarry
इसे भी पढ़े : जालौर में 9 वर्षीय दलित छात्र की ह’त्या से आहत राजस्थान कांग्रेस विधायक पाना चंद मेघवाल ने दिया इस्तीफा
YOUTUBE



