CM files petition in High Court to stay Governor’s action on the opinion sent by ECI to Raj Bhavan
अवैध खनन से जुड़े हेमंत सोरेन के मामले में ECI द्वारा 25 अगस्त को राजभवन को भेज गए ओपिनियन आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का रुख लिया है.झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई है.याचिका में ECI के पत्र के आधार पर राज्यपाल द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है साथ ही राज्यपाल द्वारा ECI से दूसरा ओपिनियन लेने की प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया गया है. याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि ECI के अनुसार, राज्यपाल द्वारा सेकंड ओपिनियन मांगे जाने को लेकर कोई संदेश प्राप्त नहीं हुआ है.लेकिन अगर आगे आयोग के किसी सेकंड ओपिनियन पर राज्यपाल द्वारा कार्रवाई की जाती है तो उसपर मुख्यमंत्री का भी पक्ष सुना जाए.
CM files petition in High Court to stay Governor’s action on the opinion sent by ECI to Raj Bhavan
इसे भी पढ़े : 14 नवम्बर को पूरे प्रदेश में पासवा मनाएगी बाल दिवस



