झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सुबह से शाम तक रहेंगे व्यस्त, शेड्यूल जारी

0

On the occasion of Jharkhand State Foundation Day, Chief Minister Hemant Soren will be busy from morning to evening

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कल दिनांक 15 नवंबर 2022 को पूर्वाह्न 7:45 बजे कोकर, रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं पूर्वाह्न 8:10 बजे बिरसा चौक, रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पूर्वाह्न 9:50 बजे ग्राम-उलिहातू स्थित कार्यक्रम स्थल, खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 12:20 बजे मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस होंगे। शाम 5:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

On the occasion of Jharkhand State Foundation Day, Chief Minister Hemant Soren will be busy from morning to evening

इसे भी पढ़े : 14 नवम्बर को पूरे प्रदेश में पासवा मनाएगी बाल दिवस

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here