viral video: paigambar mohammad par tippani ko lekar chhatra se jabran lagawae allah hu akbar ke naare, mara-peeta, kapde fad
हैदराबाद के ‘ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन (IFHE)’ के होस्टल में छात्र से जबरन अल्लाहु अकबर के नारे लगवाने का मामला सामने आया है.पीड़ित छात्र Himank Bansal से जबरन अल्लाहु अकबर के नारे लगवाने के साथ इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई है. मामले में छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.Himank Bansal ने शिकायत में लिखा कि 15-20 लड़कों ने मुझे मारा-पीटा, मेरे कपड़े फाड़कर मुझे नंगा भी किया.मेरे मुंह में अपने प्राइवेट पार्ट्स डालने की कोशिश की.पैग़म्बर मोहम्मद पर मैंने अपनी दोस्त से कुछ कहा था जिसे उसने लीक कर दिया,उसी के बाद ये घटना हुई.
हिमांक ने बताया कि हिमांक बसंल IFHE कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह अपनी कॉलेज की एक छात्रा दीपाशा शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने दीपाशा को बताया कि वह एक लड़की को पसंद करता है, लेकिन दोनों के बीच 3.5 साल का उम्र गैप है। इसी बात पर दीपाशा ने उसे कम उम्र की लड़की को पसंद करने पर Pedophile (बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने वाला) शब्द का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में हिमांक ने ‘पीडोफाइल’ को लेकर दलीलें दी उस बीच उसने इस्लामी साहित्य का हवाला देकर बताया कि वह गलत नहीं है। बस दीपाशा ने इसी चैट के स्क्रीनशॉट को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। इसके बाद कॉलेज के कुछ सीनियर्स को इसकी जानकारी मिली और वो हिमांक के कमरे में पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घारा 307, 323, 450, 342, 506, r/w 34 और रैगिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
viral video: paigambar mohammad par tippani ko lekar chhatra se jabran lagawae allah hu akbar ke naare, mara-peeta, kapde fad



