सस्पेंड भाजपा नेता नेत्री के जुल्म की शिकार सुनीता खाखा के चेहरे पर खुशी देख भावुक हुए मुख्यमंत्री, कहा- ”आपका भाई आपके साथ खड़ा है”

0

झारखंड के एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा से सस्पेंड सीमा पात्रा द्वारा सुनीता खाखा पर किए गए अत्याचार के कुछ महीने पहले हुए खुलासे ने पूरे देश को झकझोर दिया था. सुनीता खाखा को गरम तवे से जगह-जगह दागा गया. लोहे के रॉड से उसके तीन-चार दांत तोड़ दिए गए . कमरे में बंद करके रखी गई सुनीता का खाना-पीना बंद कर दिया गया.सुनीता पर हुए जुल्म का एहसास भी कर पाना कठिन है.रांची के रिम्स में भर्ती किए जाने के बाद सुनीता खाखा की हालत में काफी सुधार आया है.सुनीता खाखा के चेहरे पर खुशी देख मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए और उन्होंने ट्वीट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है.उन्होंने सस्पेंड भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के अमानवीय व्यवहार, अत्याचार और वहशीपन की शिकार सुनीता खाखा को चिंता न करने और हमेशा सुनीता के साथ खड़े रहने की बात कही है.मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया-”आदिवासी बहन सुनीता खाखा के चेहरे पर खुशी भावुक करने वाली है।सुनीता बहन पर भाजपा नेता द्वारा किये गए अमानवीय व्यवहार, अत्याचार और वहशीपन ने पूरे देश को झकझोर दिया था।आप पर जो जुल्म हुए उसका एहसास भी कर पाना कठिन है। मगर आप चिंता न करें, आपका भाई आपके साथ खड़ा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here