शिवसेना नेता सुधीर सूरी की ह’त्या के मामले में पंजाब पुलिस को आरोपी की 7 दिन की रिमांड मिली

0

पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया।अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की 7 दिन की रिमांड मिली है। सूत्रों के मुताबिक सूरी की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके ने ली है। हरिके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। हालांकि बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बता दें कि पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को शिवसेना के नेता सुधीर सूरी सड़क किनारे कुछ खंडित मूर्तियां मिलने के बाद अपने साथियों के साथ मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे की तभी धरने पर बैठे सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद सूरी की हत्या के आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here