शुक्रवार को परीक्षा में नकल करने के शक में क्लास में शिक्षिका द्वारा सभी के सामने जमशेदपुर में साकची थाना क्षेत्र के शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल की 9वीं क्लास की एक छात्रा के कपड़े उतरवाने और पिटाई किए जाने से आहत होकर खुद को आग लगा ली.छात्रा के परिजनों और बस्तीवासियों ने टीएमएच पहुंचकर हंगामा कर छात्रा की शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की है.इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आजसू पार्टी की जमशेदपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल के सामने आज धरना दिया.जिसके बाद छात्रा का बयान लेने के बाद पुलिस ने शिक्षिका को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है.बता दें कि आग से झुलसी छात्रा को गंभीर स्थिति में परिवार के सदस्य एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां से उसे टाटा मुख्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.



