Sasural Simar Ka fame actress Vaishali Thakkar commits suicide at the age of 30 :
टीवी सीरियल एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने इंदौर में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। वह 30 वर्ष की थी। पिछले एक साल से अभिनेत्री अपने इंदौर के घर में रह रही थी और रविवार (16 अक्टूबर) की सुबह अपने आवास पर मृत पाई गई।एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी पुलिस ने अभी गुप्त रखी है बाद में इसका खुलासा किया जाएगा।अभिनेत्री ने केन्या के एक सर्जन अभिनंदन सिंह से सगाई की थी।उसके आत्महत्या के मामले की जांच तेजाजी नगर थाने द्वारा की जा रही है।उनकी मृत्यु की खबर के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के लिए शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया।
उज्जैन के महिपालपुर की रहने वाली वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। वैशाली ने पिछले साल 26 अप्रैल को केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभनिंदन से सगाई की थी।वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था।इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमहोनी 2 जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
Sasural Simar Ka fame actress Vaishali Thakkar commits suicide at the age of 30 :



