देश में कोरोना वायरस के वजह देश में फ़िलहाल लॉक डाउन 3 चल रहा है । पहले ही दो बार लॉक डाउन बढ़ाया जा चूका है और अब लॉक डाउन की अवधि खत्म होने वाली है । लेकिन खतरा अभी तक टला नहीं है बल्कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, सम्भावना है की लॉक डाउन बढ़ सकती है । 17 मई के बाद भी भी लॉकडाउन बढ़ना चाहिए या नहीं इस पर भी सरकार मंथन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। लॉकडाउन के तीसरे चरण की समाप्ति से पहले होने वाली इस बैठक को आगे की रणनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, मुख्य सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और राज्यों के डीजीपी भी शामिल होंगे। सभी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव देंगे।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में ही इस पर मुहर लगेगी कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या प्रतिबंधों में ढील दी जाए। सम्भावना है की इस बैठक में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और देश में ठप पड़े काम धंधों को चालू करने तथा इस महामारी से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।



