चान्हो की रहने वाली वादिनी के ही गाँव में रहने वाला संजय उरांव द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पांच वर्षों से वादिनी का यौन शोषण किया जा रहा था। जब एक बार वादिनी गर्भवती हो गई तो वादिनी के इच्छा के विरुद्ध संजय उरांव द्वारा गर्भपात करवा दिया गया था। जब संजय उरांव की नौकरी आर्मी में हो गई तो तो वादीनी से से शादी करने से इंकार करने लगा। जिसके बाद वादीनी ने संजय उरांव की शिकायत चान्हो थाना में कर दी।चान्हो पुलिस ने कारवाई करते हुए संजय उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता वादिनी का चिकित्सीय जाँच एवं धारा-164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कारवाई की जा रही है।



