शुक्रवार शाम अपराधियों ने इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग NH23 पर पलमा गांव स्थित भूमिजा फ्यूल में रिवाल्वर के बल पर काउंटर से लगभग 2.73 लाख रुपये लूट लिए.पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है.पंप संचालक गौतम कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी लुटेरे पंप की दक्षिणी दीवार को फांद कर आए थे. कपड़े से मुंह ढंके चार लूटेरों ने रुपये लुटे और पैदल ही उसी रास्ते से फरार हो गए.उस समय पंप पर मैनेजर नितेश कुमार सोनी भी पंप पर ही थे.



