चरही में 70 किलो डोडा के साथ दो तस्कर पकड़े गए। एसडीपीओ विष्णुगढ़ अनुज उरांव ने चरही थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी.पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर डोडा को कटहल के बोरे में भरकर ला रहे थे।एसडीपीओ ने बताया, ”गुप्त सूचना के आधार पर चरही पुलिस ने एक मार्शल वाहन को पकड़ा और साढ़े चार बोरियों में भरा डोडा (मादक) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.
थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि एक मार्शल वाहन रांची से डोडा की खेप लेकर चौपारण जा रहा है. सूचना के सत्यापन व वाहन चेकिंग के लिए एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ मार्शल को रोका और गाड़ी को चरही घाटी में एनएच 33 पर जब्त कर लिया.वाहन के अंदर चार बड़े बोरे में करीब 70.3 किलो डोडा बरामद हुआ। खूंटी जिले के साकिन करोदा थाना हाकदुआ के रहने वाले दोनों चालक लिता मुंडा और क्लीनर पन्ना मुंडा को गिरफ्तार किया गया है.चरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तस्कर इतने चालाक होते हैं कि वे पके कटहल को ऐसे नशीले पदार्थों के साथ रखते हैं ताकि जांच के दौरान ऐसा कोई पदार्थ न मिले.
दो दिन पहले नया बस स्टैंड पर 56 किलो गांजा और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.इन दिनों खूंटी जिले के विभिन्न गांवों से डोडा खरीदा जाता है और बरही-चौपारण होते हुए बिहार भेजा जाता है. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एसएचओ देवेंद्र कुमार, एसआई रंजन सिंह, मांगरा उरांव, निरंजन प्रकाश आदि मौजूद रहे.



