रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में हजारीबाग के इचाक के रहने वाले नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता की हत्या कर दी गई.हजारीबाग के पिता पुत्र पिछले दो दिनों से होटल शिवालिक के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे.चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि होटल शिवालिक के मैनेजर ने रविवार देर शाम सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 201 में दो लोग ठहरे हुए थे.जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में बाप और बेटे की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गयी है. बता दें कि होटल शिवालिक में बाप, बेटे और दामाद ठहरे हुए थे. बाप और बेटे दोनों की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और दामाद से पूछताछ कर रही है.घटना के बाद पुलिस ने नागेश्वर मेहता के होने वाले दामाद चंदन को हिरासत में ले लिया है. खबर के अनुसार चंदन के बुलाने पर ही दोनों रांची आए हुए थे और चंदन 3 बार उस होटल में गया था. पुलिस चंदन से पूछताछ कर पूरे मामले को सुलझाने में जुटी है.
घटना के बाद पुलिस की टीम होटल और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरेसे फुटेज खंगाल रही है। पुलिस पता कर रही है कि कमरा नंबर 201 में सुबह से शाम तक के बीच किन-किन लोगों ने पिता-पुत्र से मुलाकात की है। होटल के कैमरे से पुलिस को कई अहम जानकारी भी मिली है।
एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच को एसआईटी का गठन किया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित इस टीम में सिटी डीएसपी, चुटिया थानेदार के अलावा अन्य को शामिल किया गया है। एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।



