खूंटी एसपी अमन कुमार और डीसी शशि रंजन द्वारा पुष्टि की गई है कि IIT की एक युवती द्वारा खूंटी एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाने पर सैय्यद रियाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.बता दें कि 4 जुलाई को पीड़िता जब एफआईआर दर्ज कराने पहुंची और मंगलवार की सुबह खूंटी जिला पुलिस ने एसडीएम को हिरासत में ले लिया था.
मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली पीड़िता मध्य प्रदेश में आईआईटी की छात्रा है. पीड़ित छात्रा 20 दिनों के लिए करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं के साथ खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आयी थी. एक जुलाई की रात एसडीओ ने इंटर्न छात्र-छात्राओं को अपने आवास में पार्टी के लिए बुलाया था.आरोप है कि इसी दौरान एसडीएम बात करने के बहाने उसे अकेले में ले गए और उसके साथ अश्लील बातें की. उन्होंने छात्रा से छेड़खानी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया.



