हजारीबाघ: पेलवाल थाने की पुलिस ने 655.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

0

हजारीबाघ के पेलवाल थाने की पुलिस ने 655.67 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है.दरअसल पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कटकमसांडी-हजारीबाग मुख्य सड़क पर रहमतनगर जाने वाली सड़क के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान एक कार चेकिंग प्वाइंट पर पहुंची। पुलिस बल को देखकर कार में सवार लोग उतर कर भागने लगे । पुलिस ने इन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गये युवकों ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम रविकांत कुमार उर्फ शक्ति एवं राहुल कुमार बताया।DSP राजीव कुमार, DSP (CCR) आरिफ इकराम ने संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस में ये बातें बताई हैं.उन्होंने आगे बताया कि नशे के कारोबारी में संलिप्त दो लोग चार पहिया वाहन से हजारीबाग की ओर आने की उन्हें सूचना मिली थी .जानकारी के सत्यापन के बाद वाहन चेकिंग लगाया गया था। रविकांत कुमार चतरा जिले के गिधौर थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौर हेठ टोला का निवासी है। दूसरा युवक राहुल कुमार पिता अरूण कुमार मेहता हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कल्लू चौक मस्जिद के पास का रहने वाला है। गिरफ्तार रविकांत कुमार उर्फ शक्ति के पास से एक मोबाइल एवं दो पुड़िया ब्राउन शुगर तथा राहुल कुमार के पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने कार के अंदर से काले पॉलिथिन में रखा 548 ग्राम ब्राउन शुगर और पारदर्शी सफेद रंग के प्लास्टिक में रखे 105 ग्राम ब्राउन सुगर यानी कुल 655.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। कार से एक और मोबाइल मिला है।

पुलिस ने दोनों युवकों से वैध कागजात का मांग की। दोनों कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अवैध नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल) थाना कांड सं0-28/22 के तहत आईपीसी की धारा-21(बी)(सी), 22 (बी) (सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में अभिषेक कुमार सिंह. मनोज राणा सहित कई और अधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here