31 मई को रातू रोड में अपराधियों ने ताबड़तोड़ जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या कर दी थी. कमल भूषण हत्याकांड मामले में रांची पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल कमल भूषण के बेटी की प्रेमी राहुल कुजूर, उसके पिता डब्लू कुजूर, काविश अदमान और मुनव्वर अफाक को गिरफ्तार किया है.जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश गोलीबारी का बदला लेने के लिए बेटी के प्रेमी ने रची थी.
30 मई को रातू रोड के ग्लैक्सिया मॉल के पास इस घटना को अंजाम दिया. राहुल कुजूर ने कहा कि इस साल फरवरी के महीने में कमल भूषण द्वारा राहुल के ऊपर गोलीबारी की गई थी. इस फायरिंग का बदला लेने के लिए कमल भूषण की हत्या कर दी गई. आरोपी ने खुलासा किया है कि वे अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हत्या करने के तुरंत बाद कोलकाता गए थे और उसके बाद दिल्ली आ गए थे.


