डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा यौन शोषण का आरोप,FIR दर्ज होने के बाद फ़रार

0

झारखंड के रांची में डीएवी कपिलदेव स्कूल की महिला कर्मी ने प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।आरगोड़ा थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत 25 मई को मामला दर्ज किया गया है।इसके बाद से ही प्रिंसिपल MK सिन्हा फरार है और बीते 36 घंटों से मोबाइल फ़ोन को भी स्विच ऑफ रखा है. बता दें कि पीड़िता नर्स का पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि DAV कपिलदेव के प्रिंसिपल MK सिन्हा पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है. इससे सम्बंधित वीडियो और चैट के वायरल हो रहा है.पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि प्रिंसिपल का उनके प्रति सही व्यवहार नहीं था। वह उस पर जबरदस्ती यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, उसके पास अश्लील वीडियो भेजता था। आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न से तंग आकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here