लगातार दूसरे दिन वसुंधरा के फ्लैट नंबर 802 और शैलोदय में ईडी की छापेमारी

0

प्रेम प्रकाश के रांची और बिहार में पांच ठिकानों पर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की थी. जिन ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी, उनमें तीन ठिकाने रांची में शामिल हैं और दो बिहार में हैं. रांची में अरगोड़ा चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802, अशोक नगर के फिरालयाल नेक्स्ट के सामने ऑफिस में और हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर शामिल हैं.इसके अलावा बिहार के सासाराम और यूपी के वाराणसी स्थित ठिकाने पर भी ईडी ने छापा मारा है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम लगातार दूसरे दिन भी अरगोड़ा चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802 और हरमू स्थित शैलोदय में छानबीन कर रही है. बुधवार की शाम से ईडी की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की थी. रात आठ बज कर 29 मिनट पर फ्लैट में रहनेवाले सत्ता के सबसे बड़े ब्रोकर प्रेम प्रकाश ईडी की टीम के साथ अपार्टमेंट में आये थे. इसके बाद आज फिर ईडी की कार्रवाई शुरू हुई. ईडी की टीम ने अपार्टमेंट के कई जगहों पर दीवार और फ्लोर को तोड़ कर पैसे होने के सबूत को भी खंगाला है. कल की छापेमारी में विदेशी कंबोडिआइ कछुआ बरामद हुआ था. जानकारी के अनुसार ईडी जिस अपार्टमेंट में अपनी कार्रवाई कर रही है, वह अनिल झा के नाम से निबंधित है. यहीं पर प्रेम प्रकाश रहता था.

ईडी को सूचना है कि प्रेम प्रकाश ने अवैध ट्रांजैक्शन से जुड़े पैसे को इस फ्लैट और अरगोड़ा स्थित शैलोदय में शेल कंपनियों में निवेश और ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर इकट्ठा की गयी राशि रखी गयी है. इसलिए दीवार से लेकर अन्य चीजों की बारिकी से जांच की जा रही है. वसुंधरा अपार्टमेंट में भी अब फ्लोर को उखाड़ कर देखने की बातें हो रही है. देर शाम तक वसुंधरा और शैलोदय के फ्लोर को भी तोड़ा जायेगा. यह बताया जा रहा है कि एक मोटी रकम इन दोनों जगहों में से कहीं प्रेम प्रकाश ने गाड़ कर रखा है, ताकि किसी तरह का सबूत जांच एजेंसियों को नहीं लग पाये. वैसे भी प्रेम प्रकाश और बिल्डर नीशित केशरी के करीबी बिल्डर मनोज कुमार सिंह के राज पैलेस और लालपुर स्थित अपार्टमेंट में आयकर का छापा जारी है. अब तक जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त होने की सूचना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here