अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर झारखंड के एक्शन कोरियोग्राफर एवं बॉलीवुड अभिनेता श्री राम सिरका जी को किया गया सम्मानित

0

अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर झारखंड के एक्शन कोरियोग्राफर एवं बॉलीवुड अभिनेता श्री राम सिरका जी को किया गया सम्मानित। आज दिनाँक 29 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार को सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन एवं भोजपुरी युवा विकास मंच कि और से कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के शुभ अवसर पर “जिना इसी का नाम है”कार्यक्रम के तहत झारखंड के एक्शन कोरियोग्राफर एवं बॉलीवुड अभिनेता श्री राम सिरका जी को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, स्कूल के प्राचार्या सुषमा तिवारी,श्याम कुमार,राजकुमार मंडल,संजय प्रामाणिक समेत कई शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से श्री राम सिरका को सम्मानित किया ।इस अवसर पर श्री राम सिरका जी ने विद्यार्थियों से अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए।उन्होंने कहा कि वैसे तो बॉलीवुड महानगरी है लेकिन लगन और मेहनत से हम भी छोटे शहर के कलाकार भी अपना जीवन इस महानगरी में बना सकतें हैं।10 रुपये महीने देकर जो हुनर उन्होंने सीखा था, वही आज उन्हें मुंबई में पहचान दिला रहा है।यही नहीं बॉलीवुड के महशूर अभिनेता सलमान खान श्री राम कि मेहनत से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी फ़िल्म दबंग -3,राधे जैसी फिल्मों में इन्हें रोल दे दिया।श्री राम सिरका जी शिवजी रिडेप्शन ,कुंगफू मास्टर,आदि कई फिल्मों में अपने अभिनय से झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन किया है।डांस,मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो में भी इन्होंने महारत हासिल कर चुके हैं।उन्होंने ने बताया की वो फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार और डांस कोरियाग्राफर प्रभुदेवा के स्टंट को देखकर ही उनकी रुचि इस छेत्र में बढ़ने लगी।उन्होंने ने फ़िल्म अभिनेता शाहिद कपूर, विवेक ओबेरॉय जैसे कई सितारों को फ़िटनेस कि ट्रेनिगं दे चुके हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनसे उनके जीवन के संघर्स के बारे में कई सकारत्मक प्रश्न बी पुछे।जिन्हें उन्होंने सरलता से जवाब भी दिया।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं कई विद्यार्थी – गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here