KGF चैप्टर-2 नें बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, सिर्फ 8 दिनों के कलेक्शन नें तोड़ा फ़िल्म जगत का रेकॉर्ड, देखें रिपोर्ट

0

साउथ इंडस्ट्री का अबतक का ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बन चुका है KGF C-2, सारे रेकॉर्ड तोड़ चुका है अबतक, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की फेवरिट फिल्म अब भी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बनी हुई है। अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले हफ्ते की कमाई का नया अध्याय लिख दिया है। हिंदी में रिलीज होकर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में अब दो फिल्में ऐसी हो गई हैं जो मूल रूप से हिंदी में नहीं बनीं फिर भी हिंदी भाषी दर्शकों ने उन्हें हिंदी में बनी फिल्मों से ज्यादा दुलार दिया। ‘बाहुबली 2’ के बाद ऐसा कारनामा करने वाली ‘केजीएफ चैप्टर 2’ दूसरी फिल्म है। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ और निर्माता नीरज पांडे की फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ रिलीज हो रही हैं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की फेवरिट फिल्म अब भी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ही बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here