बेड़ो प्रखंड के अंतर्गत पंचायत डोरण्ड ग्राम पिपरटोली निवासी गुलाब महिला समिति 12 सदस्यों का महिला ग्रुप है। उस ग्रुप को राशन डीलर दिलवाने के नाम पर ठगी का शिकार होना पड़ा है। ठंकी करने वाली और कोई नहीं गांव के ही महिला उमेरा खातून पति स्वर्गीय मुस्ताक अंसारी ग्राम कमल टोली बिल्टी की रहने वाली है जो आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका है। उमेरा खातून ने कही थी कि हम आप लोगों का गुलाब महिला समिति ग्रुप के नाम से राशन डीलरशिप दुकान ब्लॉक के द्वारा दिलाएंगे इसलिए आप लोग पैसे का इंतजाम करके दीजिए इस तरह की सारी बात सुनने के बाद सारे ग्रुप की महिलाएं बातचीत कर इस लालच में आ गई और सोचा की हम लोगों को राशन डीलरशिप लाइसेंस दुकान मिल जाएगा तो गांव में लोगों का आसान होगा राशन लेने के लिए इस उम्मीद के साथ गुलाब महिला समिति ग्रुप के सारे सदस्य ने उमेरा खातून को 2019 मे ही पूरे 60,000 उमेरा खातून को दे दिया पर आज तक 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी राशन डीलरशिप नहीं दिलवाई। इस बात से परेशान होकर गुलाब महिला समिति के अध्यक्ष अफसाना खातुन ,सचिव आशिया खातुन ,कोषाध्यक्ष हकीमन खातुन ने उमेरा खातुन से मिलने की बहुत कोशिश की और उसके घर पर सूचना देकर बुलाया भी गया पर बैठक में नहीं आई। गुलाब महिला समिति ग्रुप के सारे सदस्यों के साथ में बैठक आयोजन किया जाता है और ग्रुप के सदस्यों के साथ तमाम जानकारी दिया गया और गुलाब महिला समिति ग्रुप के अध्यक्ष अफसाना खातून ने कहा रमजान के महीना होने के कारण हम लोग चुप हैं रमजान खत्म होने के बाद हम लोग कानूनी करवाई आगे करेंगे।



