रामगढ़ पुलिस ने फायरिंग और लूटपाट के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

0

रामगढ़ पुलिस ने फायरिंग और लूटपाट के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक, एक 7.65 एमएम का मैगजीन लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्‌टा, मोबाइल और एक मास्टर चाबी बरामद की है।

यह जानकारी एसपी प्रभात कुमार ने दी।एसपी ने बताया कि आरोपियों में दीपक कुमार, राहुल करमाली और अजय कुमार भगत शामिल हैं। तीनों पर आरोप है कि 30 जनवरी को ये भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बनगढ़ा में रेलवे के दोहरीकरण का काम करने वाली कंपनी एमएस एलाइड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कैंपस में गए थे। यहां फायरिंग की साथ ही तीनों आरोपियों ने यहां एक स्टाफ की बाइक, मोबाइल और पैसे लूट लिए थे।