
RANCHI 28 Aug:- कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में बिरसा चौक में पूरी टीम के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, एवं कार्यकारी अध्यक्षसांसद गीता कोड़ा जी, विधायक बंधु तिर्की जी,श्री जलेश्वर महतो जी और श्री शहज़ाद अनवर जी का जोरदार स्वागत किया गया। विदित हो कि नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष लोग का आज रांची आगमन हुवा। हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुच कर स्वागत किया। एन.एस.यू.आई द्वारा बिरसा चौक पे बैनर, पोस्टर, झंडा पट्टा एवं जिंदाबाद के नारों के साथ माला पहना कर सभी का स्वागत किया गया। उसके बाद सभी ने बिरसा मुंडा जी के मूर्ति पे माल्याणकन किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्षों ने एन.एस.यू.आई की सहराहना की एवं कहा कि एन.एस.यू.आई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि उर्जावान और जनप्रिय नए प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बेहतर क्षमता के साथ समस्त राज्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव सिंह, अमन यादव, आकाश रजवार, आकाश बाबा,अब्दुल, अभिषेक, राहुल, चंदन, आनंद झा, प्रभात चंद्रा, विकास, सचिन,सैफ, राज,गुलशन,दीपक,अक़ीब, एवं सैकड़ो छात्र मौजूद थे। THE NEWS MIRCHI



