
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां पर उनकी बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई. पीएम मोदी के साथ होने वाली मीटिंग के बाद योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच होने वाली बैठक पर यूपी समेत पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इस मीटिंग से आने वाले वक्त में यूपी की राजनीति की बड़ी तस्वीर सामने आ सकती है.
बीते दिन अमित शाह से हुई थी मुलाकात:
यूपी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इस बीच गुरुवार को सीएम योगी दिल्ली पहुंचे. यहां सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली. जिसमें कई विषयों पर मंथन किया गया. यूपी सीएम ने इसके अलावा जितिन प्रसाद से भी मुलाकात की, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं.



