रांची के मजदूर की सिमडेगा में गला रेतकर हत्‍या, खेत में फेंकी लाश जानिए पूरी खबर

0

रांची के मजदूर की सिमडेगा में गला रेतकर हत्‍या, खेत में फेंकी लाश जानिए पूरी खबर

रांची के रहने वाले एक मजदूर की सिमडेगा में गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। मजदूर की लाश सिमडेगा शहरी क्षेत्र के बाजार टोली स्थित एक खेत में मिली है। उसकी पहचान सनी पासवान के रूप में हुइ है। वह रांची के कोकर इलाके का रहने वाला था। कातिल ने बेरहमी से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

लोगों ने खेत में उसकी लाश पड़ी देखी तो पुलिस की सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करके लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि सनी पिछले छह महीने से झोपड़ पट्टी में रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता था।

मौके पर पहंचने के बाद पुलिस सनी की मौत के बारे में उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी है। वह छानबीन में जुटी है लेकिन फिलहाल इस घटना की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्‍द ही कातिल का पता लगा लिया जाएगा। मौके पर लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सनी को गला रेतकर मारा गया है। उम्‍मीद है कि उसकी पोस्‍टमार्टम रिपेार्ट से कुछ और सुराग हाथ लगेंगे।