इटकी थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्थर से कूच कर की हत्या, कुंदी गांव के समीप मिला एक और शव

0

राजधानी रांची के इटकी थाना के बृदबिन्दा चौक पर 22 वर्षीय युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. युवक की पहचान लल्हा अंसारी के रूप में की गई है. युवक चौक के पास ही शमीमाबाद का रहने वाला है. घटनास्थल पर इटकी पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं इटकी थाना क्षेत्र में ही रांची लोहरदगा रेलवे लाइन के किनारे कुंदी गांव के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली है. घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हो गई है. इटकी थाना क्षेत्र में दो शव मिलने से सनसनी मची है.