केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने टिवटर पर इसकी जानकारी देकर उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने व सावधानी बरतने की अपील की है. बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री मुंडा असम व बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे थे. दिल्ली लौटने पर उन्हें स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी हुई जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराने पर पॉजिटिव पाए गए.
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री मुंडा के कोरोना पॉजिटिव होने पर अनेक नेताओं ने टवीट कर दुख जताते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने टवीट कर जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ की. साथ ही वरिष्ठ भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी टवीट कर जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है.



