हाथरस 19 वर्षीय दलित लड़की के गैंगरेप मामले में सीबीआई ने दायर की चार्जशीट I
चार्जशीट के मुताबिक सभी पर चलेगा केस I
चारो आरोपी संदीप , लवकुश , रवि और रामकुमार पर लगाये गए गंभीर धाराएं I
धारा 302 हत्या का आरोप , धारा 376 बलात्कार का आरोप , धारा 376 A बलात्कार कर जख्मी करने का आरोप और धारा 376 D सामूहिक बलात्कार की धाराएं लगाई गई है I
आपको याद होगा कि हाथरस बलात्कार मामले में जांच हेतु यूपी की सरकार ने एसआईटी की गठन की थी I और इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि लड़की का कोई बलात्कार नहीं हुआ , मर्डर नहीं हुआ था , तब भी लड़की का भाई बार बार यह गुहार लगा रहा था कि उसे यूपी सरकार और उसके द्वारा बनाई गई इस कमिटी पर भरोसा नही है और वह चाहता है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो I
और आज यह साबित भी हो गया कि यूपी की पुलिस ने नो रिपोर्ट बनाई थी वह बिल्कुल झूठी थी I
आपके हिसाब से इन बलात्कारियों को क्या सज़ा मिलना चाहिए , कमेंट कर बताये I



