Ind Vs Aus A: बुमराह ने छक्का मारकर ठोका अर्धशतक, फिर ऐसे मनाया जश्न, देखकर खुशी से उछल पड़े विराट, देखें Video

0

Sportsसिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत के बीच डे-नाइट अभ्यास मैच के दूसरे दिन के दूसरे सेशन में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 55 रनों की बेहतरीन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। बुमराह ने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया, जिसको देखकर विराट कोहली खुशी से उछल पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
इंडियन्स 9 विकेट खोकर 186 रन बना चुका था। जसप्रीत बुमराह 47 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने विल सूथरलैंड की गेंद पर पीछे की तरफ बल्ला घुमाया और बॉल सीधे बाउंड्री पार कर गई। छक्का जड़ते ही उनका अर्धशतक पूरा हो गया। जैसे ही उन्होंने बल्ला उठाया तो स्टैंड्स में कप्तान विराट कोहली उझल पड़े। ड्रेसिंग रूम में बाकी खिलाड़ियों ने तालियां बजाईं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों ने शुरुआती सत्र में ही भारतीय शीर्ष क्रम को वापस पवेलियन भेज दिया, लेकिन बुमराह (नाबाद 55 ) ने मोहम्मद सिराज (22) के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए 71 रन जोड़े। भारतीय टीम 194 रनों पर सिमट गई
लंच के समय ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं।मार्कस हैरिस 4 और जो बर्न्स एक रन बनाकर नाबाद हैं। पहला सत्र बुमराह के नाम रहा जिन्होंने 57 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और छह चौके लगाए। दूसरी ओर सिराज ने भी सम्भलकर खेलते हुए 22 गेंदों में एक छक्के और दो चौके के साथ 22 रन बनाये। ranjana